बीयर पीकर जिन्दा हैं 105 साल की यह महिला, याद नहीं कब पिया था पानी

By: Ankur Sun, 26 July 2020 6:18:39

बीयर पीकर जिन्दा हैं 105 साल की यह महिला, याद नहीं कब पिया था पानी

जीवन में पानी की अहमियत तो हम सभी जानते हैं कि किस तरह शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की जरूरत होती हैं। बिना पानी के स्वस्थ जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे यह याद नहीं हैं कि उसने आखिरी बार पानी कब पिया था और वह सिर्फ बियर पीकर जिंदा हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह हैं कि उस महिला की उम्र 105 साल हैं।

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के पेंसिलवानिया की रहने वाली 105 साल की पाउलिन स्पेगनोला की। उन्होंने शराब को लेकर मेडिकल साइंस के सभी दावों को गलत साबित किया है। आपको बता दें कि पाउलिन को आज यह भी याद नहीं कि उन्होंनें पानी कब पिया था। हाल ही में जब पानी पीने के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कभी इतना बीमार नहीं पड़ी कि पानी पीने की जरुरत पड़े। जी दरअसल पाउलिन का कहना है कि जब उनका हाजमा खराब होता है तो बीयर पीकर वो उसे ठीक कर लेती हैं। वह भूख कम लगने के लिए व्हाइट वाइन पीती है। इसी के साथ लो ब्लड प्रेशर की दवा उनके लिए रेड वाइन है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के लिए वो स्काच पीती हैं।

जी हाँ, आपको यह सब सुनने के बाद यकीन नहीं होगा लेकिन यह सब सच है। जी दरअसल अमेरिका में ठंड का प्रभाव ज्यादा होता है तो उससे बचने के लिए वह स्नैप्स पीती हैं। आपको पता हो स्नैप्स एक तरह का नशीला पेय है। वैसे इसे पढ़ने के बाद तो ऐसा लग रहा है शराब हानिकारक नहीं बल्कि लाभदायक है।

ये भी पढ़े :

# जहरीले सांपों के बीच रहने के बावजूद इस अनोखे गांव में किसी को सर्पदंश नहीं

# आखिर क्यों केवल नागपंचमी के दिन ही खुलता हैं उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर?

# पहाड़ पर चढ़कर 40 डिग्री के तापमान में ऑनलाइन क्लास लेता हैं ये छात्र, वीरेंद्र सहवाग ने बढ़ाया मदद का हाथ

# इस भूतिया आश्रम में एकसाथ रहते हैं हजारों भूत!

# कोरोना भागेगा 'भाभीजी के पापड़ से', अर्जुन राम मेघवाल के ट्वीट पर क्यों आई यह प्रतिक्रिया

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com